सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

थाने में आत्मघाती धमाका, 14 की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में एक पुलिस स्टेशन पर आत्मघाती हमला हुआ। इसमें 8 पुलिसकर्मी समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आतंकवाद के खिलाफ शांति रैली के दौरान एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को पुलिस स्टेशन के गेट पर उड़ा लिया।