सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

दतिया मपचुनाव में कांटे की टक्कर

पहले आगे चल रही भाजपा की लीड घटी

बढ़त बना ली, जिसके कारण यहां कांटे की टक्कर के हालात बने हुए हैं। फिलहाल यहां तीन राउंड के बाद भाजपा 139 मतों से आगे है। यहां भाजपा के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम के बीच मुकाबला है। इस चुनाव में कांग्रेस की तरफ से जीतू पटवारी ने पूरी ताकत लगाई थी।

जबकि भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित तमाम नेताओं ने एड़ी चोटी का जोर लगाकर कांग्रेस से यह सीट छिनने का प्रयास किया था। उधर गुजरात के मांजलपुर में भाजपा के सतेंद्र भाई पटेल ने शुरुआती बढ़त बनाई जबकि बिहार के बांकीपुर में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर आगे चल रहे हैं। यहां भाजपा दूसरे नंबर पर चल रही है और राजद तीसरे नंबर पर है।

पहले यह सीट भाजपा के पास थी और नितिन नबीन यहां के विधायक थे। भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने इस सीट से इस्तीफा दिया था।