भाजपाइयों ने किया पौधारोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण का आयोजन भाजपाइयों ने किया। भाजपा नेता और नानूराम कुमावत ने बताया कि विधानसभा 5 में अपनी माता के नाम एक पौधा लगाने का अभियान माधवराव सिंधिया प्रतिमा के पीछे बंगाली चौराहा पर किया गया। भाजपाई, जनप्रतिनिधि और सामाजिक संगठन के पदाधिकारी और रहवासियों ने इस पौधारोपण में शिरकत की।
मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया, सुमित मिश्रा, नानूराम कुमावत, राजेश उदावत, राजेश सोलंकी, प्रणव मंडल, नितेश पालीवाल, अजय कोटिया, राकेश जैन, विकास यादव, बंसीलाल पुरोहित, मुद्रा शास्त्राी, होलासराय सोनी, राघवेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
