सिंधी समाज की नई पीढ़ी को बताएंगे विभाजन की त्रासदी
भारतीय सिन्धू सभा युवा शाखा की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष पंकज फतेहचंदानी, महामंत्री योगेश वाधवानी ने बताया कि बैठक में विभाजन की त्रासदी को लेकर चर्चा की गई। 14 अगस्त को सिंध स्मृति दिवस-विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाएगा और युवाओं को बताया जाएगा कि सिंधी समाज के बुजुर्गो ने विभाजन की त्रासदी को किस तरह सहा है।
कल बैठक में मित्रता दिवस को लेकर भी एक-दूसरे को बधाई दी गई। पंकज फतेहचंदानी, योगेश वाधवानी, गिरीश ठाकुर, खुशा मोटवानी,देव भाटिया, पीयूष आहूजा, सागर हबानी, सागर गोरखा, जीतू पंजाबी, दीपेश पारवानी, हिमांशु मंगवानी, विक्की आर्य, निखि बजाज, समीर खुबानी, तुषार गंगवानी, सन्नी वाधवानी सहित उपस्थित थे।
