रोजगार मेला ‘युवा संगम’ कल लगेगा
जिला रोजगार कार्यालय द्वारा कल 3 अगस्त को एक दिवसीय ‘युवा संगम’ रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह रोजगार मेला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परदेशीपुरा में सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। मेले में युवाओं को रोजगार के साथ- साथ स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु त्रण प्रक्रिया एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी।
उप संचालक रोजगार श्री पी. एस. मंडलोई ने बताया कि मेले में अनेक प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा 300 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें एसोसिएट, बैक ऑफिस एसोसिएट, एचआर इंटर्न, सेल्स ऑफिसर, रिलेशनशिप मैनेजर, एडमीन कोऑर्डिनेटर, वीडियो एडिटर, कसटमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव स्टिचिंग ऑपरेटर, प्रेस मैन, कटिंग ऑपरेटर, पैकिंग, एग्जीक्यूटिव लॉजिस्टिक्स, (ट्रेनी) जैसे (फिटर/टर्नर/मशीनिष्ट आदि) के विभिन्न पद शामिल है।
इस रोजगार मेले में 18 से 35 वर्ष तक के ऐसे आवेदक भाग ले सकते हैं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 8वीं से लेकर स्नातकोत्तर, बी.फार्मा, आईटीआई एवं डिप्लोमा तक हो। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, बायोडाटा, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की प्रतियाँ साथ लाने की अपील की गई है।
