रसायन विज्ञान दिवस पर हुआ व्याख्यान, प्रदर्शनी भी लगी
आचार्य प्रफुल्लचंद्र राय जयंती एवं राष्ट्रीय रसायन विज्ञान दिवस के अवसर पर किला भवन शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परम्परा प्रकोष्ठ एवं रसायन शास्त्रा विभाग द्वारा विशेष व्याख्यान और विज्ञान माडल एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। डॉ. त्रषिना नातू ने 'आचार्य प्रफुल्ल चंद्र राय का भारतीय विज्ञान एवं उद्योग में योगदान' विषय पर व्याख्यान देते हुए कहा कि आचार्य राय ने भारतीय वैज्ञानिक विरासत को आधुनिक रसायन विज्ञान और स्वदेशी उद्योगों से जोड़कर आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा को मजबूत आधार प्रदान किया।
उनका जीवन भारतीय ज्ञान परंपरा, वैज्ञानिक अनुसंधान, स्वावलंबन और राष्ट्रनिर्माण का प्रेरणादायी उदाहरण है। इस अवसर पर डॉ. बीडी श्रीवास्तव, डॉ. वीपी बैरागी, डॉ. नीलू मालवीय, अनिता सोलंकी, रोशनी यादव,अनिता पालने, आशिका यादव, निशा वर्मा, मोहसीन शेख, रोमजीन शेख, अनिता गदारिया, खुशी केलवा, सुचित्रा हरमलकर, नीलू मालवीय, ललिता गोयल, पल्लवी गुप्ता, नेहा गुप्ता, संध्या दावरे, विनीता ओसारी, गीता अटेरिया. पल्लवी गुप्ता मौजूद थे।
