मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

मेजर हमजा कं राजकीय सम्मान के साथ कियासुपुर्द-ए-गाक

इंदौर के सैफी नगर मस्जिद में हुई जनाजे की नमाज, इमली बाजार कब्रिस्तान में किया दफन

राजस्थान के जेसलमेर में सैन्य ड्याूटी से लौटते हुए सड़क हादसे का शिकार हुए मेजर हमजा आरिफ का अंतिम संस्कार आज इमली बाजार कब्रिस्तान पर राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उन्हें आर्मी द्वारा गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। इससे पहले सैफी नगर मस्जिद में जनाजे की नमाज अदा की गई। उनके राजेन्द्र नगर स्थित धनवंतरी नगर निवास पर क्षेत्रीय रहवासी, बोहरा समाजजन, जनप्रतिनिधि, सैन्य अधिकारी सहित कई लोग पहुंचे।

जय हिन्द की गूंज भी हुई। मेजर हमजा का पार्थिव देह जेसलमेर से इंदौर लाया गया। जेसलमेर में मिलेट्री ने उन्हें सम्मान के साथ विदाई दी गई, जिसके बाद आज इमली बाजार कब्रिस्तान पर उन्हें गॉड ऑफ ऑनर दिया गया। तिरंगे में लिपटा मेजर का शव सैफी नगर मस्जिद में लाया गया तो वहां मौजूद बोहरा समाजजनों की आंखें नम हो गई।

मिलेट्री के फूलों से सजे वाहन में मेजर हमजा का पार्थिव देह सैफी नगर मस्जिद से इमली बाजार कब्रिस्तान पहुंचा। इस दौरान रास्ते में बोहरा समाजजन ने जब तक सूरज चांद रहेगा, हमजा साहब का नाम रहेगा की गूंज की।