सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अविरत, विहान, आरव ने जीत हासिल की

पाकिस्तान को बड़ा झटका, इन-फॉर्म बल्लेबाज बाहर हुआ

इंदौर। ष्मेजबान एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश की चुनौती को आगे बढ़ाते हुए प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आइपीएससी स्क्वॉश स्पर्धा में अपने मैच जीते। एमरल्ड हाइट्स के अविरत न्याती के अलावा डेली कॉलेज के विहान रमानी और आरव अग्रवाल ने भी अपने-अपने मैच जीते।

राउ स्थित एमरल्ड हाइट्स स्कूल के छह इनडोर कोर्ट पर आयोजित स्पर्धा में देशभर के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। स्पर्धा में गुरुवार से व्यक्तिगत वर्ग के मैच प्रारंभ हुए। अंडर-14 एकल वर्ग में मेजबान एमराल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल के अविरत न्याती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देहरादून के वेल्हम बॉयज स्कूल के लवित अग्रवाल को 11-6, 11-9 से शिकस्त दी।

अजमेर के मेयो कॉलेज के जैन अली ने डीपीएस आरकेपुरम के सुवेन जैन को 11-7, 11-6 से हराया। इंदौर के डेली कॉलेज के विहान रमानी ने देहरादून के द दून स्कूल के सूर्योदय ठाकुर को 11- 5, 11-3 से पराजित किया।

दिन के अन्य मैचों में असम के आलोक कोच ने मोहाली के एरॉन कटारिया को 11- 4, 11-4 से हराया। वहीं असम के टाबे रिखाम ने भोपाल के युग अग्रवाल को 11- 9, 11-5 से मात दी। दिल्ली के रुद्रांश प्रभाकर ने मेजबान एमरल्ड हाइट्स स्कूल के ध्रुवांश सोनी को 11-4, 11-2 से हराकर अपनी जीत दर्ज की। डेली कॉलेज के आरव अग्रवाल ने देहरादून के प्रिंस राज को 11-8, 11-7 से पराजित किया। वहीं दिल्ली के अभ्युदय अरोरा ने देहरादून के राजवीर शर्मा को 11-2, 11-3 से शिकस्त दी।

देहरादून और दिल्ली की टीमों ने जीता खिताब

स्पर्धा के टीम वर्ग में अंडर-14 आयु का फाइनल देहरादून के वेल्हम बायज स्कूल और डीपीएस आरकेपुरम के बीच हुआ, जिसमें डीपीएस टीम 2-1 से विजयी रही। अंडर-17 आयु के फाइनल में देहरादून की टीम वेल्हम बॉयज स्कूल ने अपने ही शहर के द दून स्कूल की टीम को 2-1 से हराते हुए ट्राफी अपने नाम की। अंडर-19 वर्ग के फाइनल में डीपीएस आरकेपुरम टीम ने इंदौर के डेली कॉलेज को 2-1 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।

पहले मुकाबले में नील गुप्ता ने युक्त जाजू को 9-11, 11-4, 11- 3 से हराया। दूसरे मैच में डेली कॉलेज के सहर्ष शाहरा ने जगेश छाबड़ा को 11-4, 10-12, 11-3 से पराजित किया। निर्णायक मुकाबले में अर्नव खंडेलवाल ने तन्मय समैया को 11-5, 11-5 से हराकर डीपीएस को चैंपियन बना दिया।

नई दिल्ली। पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक लगाया था। शान इस सीरीज से पहले पाकिस्तान के टेस्ट कप्तान भी थे लेकिन उन्हें हटाकर बाबर आजम को फिर से जिम्मेदारी दी गई।

अब मसूद वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच दो मैचों की सीरीज का दूसरा टेस्ट पोर्ट ऑफ स्पेन में 2 अगस्त से खेला जाएगा। सीरीज बचाने के लिए पाकिस्तान को किसी भी कीमत पर जीत चाहिए।

लेकिन बाएं हाथ की उंगली में प्रैक्चर की वजह से मसूद दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे। पाकिस्तान की पहली पारी के दौरान वेस्टइंडीज तेज गेंदबाज जेडन सील्स का सामना करते हुए मसूद की तर्जनी उंगली पर चोट लगी थी। चौथे दिन की सुबह शान मसूद मैदान पर नहीं उतरे और जब पाकिस्तान 211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 53 रन पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रहा था, तब वे नंबर 8 पर बल्लेबाजी करने आए।

3 रन के स्कोर पर लेंथ बॉल पर ड्राइव करने की कोशिश में मसूद पॉइंट पर कैच आउट हो गए। वह एक हाथ से ही बल्लेबाजी कर रहे थे क्योंकि अपने बाएं हाथ पर ज्यादा जोर नहीं डाल पा रहे थे।