सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कमियां दिखने पर मेडिकल संचालकों को नोटिस जारी

ड्रग विभाग द्वारा शहर के मेडिकल स्टोर पर औचक निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान वैध ड्रग लाइसेंस, फार्मासिस्ट की उपस्थिति में दवाओं के विक्रय, क्रय-विक्रय रिकॉर्ड, गर्भपात की दवाइयो और नारकोटिक्स मेडिसिन के विक्रय से संबंधित दस्तावेज की सघन जांच की गई। ड्रग विभाग की टीम के द्वारा 11 मेडिकल स्टोर की जांच की जिसमे से 4 मेडिकल स्टोर पर कमियां पाई गई।

साथ ही विगत दिनों टीम के द्वारा 13 मेडिकल स्टोर की गहन जांच की गई जिसमें से 6 मेडिकल स्टोर में कमी पाई गई है। इन गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही के मद्देनजर विभाग द्वारा ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट 1940 के तहत संबंधित मेडिकल संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे।