सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सम्भागायुक्त ने किया ब्रिज का निरीक्षण

न.प्र.)। नवागत सम्भागायुक्त भास्कर लक्षकार ने लवकुश चौराहा स्थित निर्माणधीन डबललेयर फ्लायओवर ब्रिज की दूसरी भुजा, एमआर-10 रेलवे ओव्हर ब्रिज और आईएसबीटी का निरीक्षण किया। सम्भागायुक्त ने अधिकारियों और इंजीनियर्स से निर्माण कार्य की जानकारी ली।

रेलवे ओव्हरब्रिज की ड्राइंग भी देखी। समयसीमा पर गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश भी दिए। उल्लेखनीय है कि लवकुश चौराहा स्थित डबललेयर ब्रिज की एक भुजा का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बीते सप्ताह शुभारम्भ किया गया था।

निरीक्षण के दौरान इंदौर विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. परीक्षित झाड़े सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।