सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

नगर निगम के अधिकारी के घर के पास सड़ांध मार रहा है कचरा

इंदौर में स्वच्छता की स्थिति किसी से छिपी नहीं है मेनरोड और मुख्य मार्ग तो चकाचक हो रहे हैं और चौराहों पर खूब सफाई हो रही है, लेकिन बेकलाइन और गलीकूचों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह सिर्फ आमजन से जुड़ा हुआ मामला नहीं है, नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारियों के घर के सामने भी कचरे के ढेर लगे हुए हैं और उन्हें उठाया नहीं जा रहा है। नगर निगम में ही पदस्थ सीएसआई मनोज गोसर के अहिल्या पल्टन मेन रोड निवास के पास भी ऐसे ही कचरे का ढेर पिछले दो-तीन दिन से लगा हुआ है और सढ़ांद मार रहा है इसी की वजह से मच्छर भी पनप रहे हैं और मलेरिया फैलने का डर बना हुआ है। यह हालात दीया तले अंधेरे वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं।