वरिष्झ ठयाख्याता और सहायक संचालक की पदस्थापना सूची का इंतजार
शिक्षा जगत में जबरदस्त हलचल
पूरे प्रदेश में शिक्षा विभाग में इन दिनों काफी हलचल देखी जा रही है। हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी में प्राचार्यो की पदस्थापना सूची जारी कर दी गई है और अब वरिष्ठ व्याख्याता से हाई स्कूल प्राचार्य तथा हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्य से सहायक संचालक के पदों की सूची भी जल्द ही जारी होने वाली है। इस मामले में कई प्रभावशाली परिवारों के प्राचार्य और वरिष्ठ व्याख्याता तथा उनके परिजन भोपाल डीपीआई में अपने स्तर पर पद स्थापना के संदर्भ में जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रहे है तो दूसरी तरफ सबकी नजरे भी आने वाली इन दो सूचियां पर है।
जैसा कि सभी जानते हैं मध्य प्रदेश राज्य शासन, राज्य शिक्षा मंत्रालय और डीपीआई में लंबे समय के बाद व्याख्याता, हाई स्कूल प्राचार्य, और हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्यों की नवीन स्थापना पदोन्नति की सूची जारी कर दी थी। सूची के जारी होने के बाद पूरे प्रदेश में हलचल मच गई। शिक्षा विभाग में सब अपने अपने स्तर पर नई पद-स्थापना को लेकर इधर वरिष्ठ व्याख्याता की कुछ पदस्थापना संबंधी बातें भी सामने आई।
जिसमें इस प्रकार की स्थिति के बारे में चर्चा होती रही कि यदि जिले के बाहर पदस्थापना होती है तो क्या उन्हें ज्वाइन करना चाहिए या जिनका एक या दो साल ही सेवा बाकी रह गई है क्या वह भी बाहर जाना पसंद करेंगे खास तौर पर महिला वरिष्ठ व्याख्याता के मामले में जरूर इस बात पर सबसे ज्यादा चर्चाएं होती रही। इधर हाई स्कूल से हायर सेकेंडरी प्राचार्य की पद स्थापना की सूची जारी हो गई है और नवीन पदस्थापना के संदर्भ में उन्हें कुछ दिशा निर्देश भी दे दिए गए हैं।
इस मामले में काउंसलिंग की बातें हो रही थी लेकिन फिलहाल सूची जारी होने के बाद काउंसलिंग का मामला दरकिनार हो गया है। इधर हायर सेकेंडरी के प्राचार्य के सहायक संचालक बनने और वरिष्ठ व्याख्याता के हाई स्कूल प्राचार्य बनने का मामला फिलहाल लंबित है और सभी की नजरे इन दो सूचियां पर है जो कि इसके प्रतिभागी बनने वाले हैं।
