युकिता सिंह ने जीते पांच पदक
इंदौर। एमरल्ड हाइट्स वर्ल्ड स्कूल की प्रतिभाशाली तैराक युकिता सिंह ने सीबीएसई वेस्ट जोन तैराकी प्रतियोगिता में पांच पदक हासिल कर इंदौर का मान बढ़ाया। भोपाल के टेक्नोक्रेट्स इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित सीबीएसई वेस्ट जोन स्पर्धा में युकिता ने 100 मीटर बैकस्ट्रोक, 200 मीटर प्रीस्टाइल, 400 मीटर प्रीस्टाइल तथा 800 मीटर प्रीस्टाइल तैराकी स्पर्धाओं में रजत पदक हासिल किए। इसके अलावा 200 मीटर बैकस्ट्रोक तैराकी स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
युकिता की इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल संचालक मुक्तेश सिंह,
