सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

कांग्रेस संगठन महामंत्रियों की ऑनलाइन बैठक राहुल गांधी लेंगे प्रभारी हरीश चौधरी की क्लास, उसके पहले दिशा-निर्देश

खड़गे और राहुल गांधी जल्द ही दिल्ली में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के साथ बैठक लेकर प्रदेश में संगठन स्तर पर और खासतौर से जिला, शहर, विधानसभा, ब्लॉक, मंडलम तक क्या-क्या नियुक्ति हुई है, क्या-क्या काम हुआ है उसकी रिपोर्ट लेंगे। आला कमान की प्रभारी के साथ बैठक के पहले तैयारियों को लेकर प्रदेश भर के संगठन महामंत्रियों की ऑनलाइन झूम बैठक कल शाम 6.40 से शुरू हुई, जो 7.45 करीब एक घंटा चली। प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी महामंत्री संजय कामले ने यह बैठक अपने अधीनस्थ संगठन महामंत्रियों की ली थी।

सभी को निर्देशित किया गया कि ब्लॉक, मंडलम की कार्यकारिणी अगर नहीं बनी तो जल्द बनाई जाए, इसके लिए जिला और नगर इकाई को तत्काल बैठककर निर्णय लेने होंगे। बैठक में ही बताया गया कि आगामी दिनों दिल्ली में राहुल गांधी प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के साथ बैठक लेकर संगठन की नियुक्तियां, संगठन के कार्य पर चर्चा करेंगे। संगठन को लेकर चर्चा हुई और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

सभी को कहा गया कि जो- जो नियुक्तिया हो गई उनकी सूची भेजी जाए और जो नियुक्तियां बाकी है उनकी सूची अलग भेजी जाए और एक सप्ताह में बची हुई नियुक्ति भी बैठककर पूरी कर ली जाए। इंदौर से बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष विपिन वानखेड़े भी शामिल हुए थे। वहीं संजय बाकलीवाल, दौलत पटेल दोनों संगठन महामंत्रियों ने भी ऑनलाइन झूम बैठक में शिरकत की।