सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

हर तरफ गूंजे हर हर महादेव के जयकारे

कहीं रिमझिम तो कहीं तेज फुहारों के बीच सावन का पावन महीना आज से शुरू हो गया। आज तड़के उज्जैन में महाकाल की विशेष भस्म आरती हुई। आधी रात से यहां श्रद्धालु उमड़ पड़े। इस बार महाकाल की 6 सवारी निकलेगी। सावन शुरू होते ही कावड़ यात्रा भी शुरू हो गई। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री आज सुबह-सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की।