सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

भाजपा अजा मोर्चा ने की कार्यशाला

गुरु रविदास महाराज की जयंती पर समरसता संकल्प अभियान

अनुसूचित जाति मोर्चा ने कल जिला कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज कैरो, मोर्चा नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान, अभियान प्रभारी भूपेन्द्रसिंह केसरी, कैलाश पिपले, वरुण पाल की मौजूदगी रही। सुमित मिश्रा, सूरज कैरो, भूपेन्द्र चौहान ने उद्बोधन भी दिए।

नगर अध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान ने बताया कि गुरु रविदास महाराज की जयंती अवसर पर सामाजिक समरसता संकल्प अभियान कल से शुरू किया गया है, जो 20 फरवरी तक यह अभियान चलेगा। अलग-अलग आयोजन किए जाएंगे और संत रविदास की सामाजिक समरसता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। यह अभियान 5 चरणों में चलेगा।

कलश वंदन, समरसता यात्रा, संत संपर्क अभियान और छात्रावास संपर्क अभियान के माध्यम से सामाजिक सद्भाव और सामाजिक समरसता का भाव मतदान केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। चंद्रशेखर मालवीय, मुकेश केरो, बबलू वेद, भरत खस, नीतेश खांडेकर, रितेश वीरांग, आशीष शर्मा, जीतू चेलानी, गौरव तिवारी, गुड्डू कुमाऊँ, महेश वर्मा, धन्नालाल सोलंकी, चन्दन डागर, प्रहलाद चौहान, अजय मोरे, दुर्गेश सहित अन्य मौजूद थे। साढ़े 6 माह से चलने वाले इस अभियान में मोर्चा के 35 मंडल की टोलियां और एससी मोर्चा के साथियों के साथ यह बैठक कल हुई। पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा, संगठनात्मक तैयारी पर चर्चा भी हुई।