प्रेमचंद परस्ते बने संयुक्त संचालक
मध्यप्रदेश शासन के योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मंत्रालय वल्लभ भवन, भोपाल द्वारा जारी आदेश के तहत प्रेमचंद परस्ते को पदोन्नत करते हुए संभागीय योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय इंदौर के संयुक्त संचालक पद पर पदस्थ किया गया है। पदोन्नति के उपरांत संभागीय योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय इंदौर के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परस्ते का स्वागत किया।
