लोकसेवा आयोग की परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी
मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग (एमपीपीएससी) की परीक्षा 2 अगस्त को होना है। 21 हजार परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। इंदौर में 13 हजार और भोपाल में 8 हजार प्रतिभागी परीक्षार्थी शामिल होंगे। इन परीक्षार्थियों के लिए 34 केन्द्र शासन द्वारा बनाए गए हैं।
