आइपीएससी स्क्वॉश स्पर्धा में सेमीफाइनल लाइनअप तय
इंदौर। रोमांचक मैचों के साथ प्रतिष्ठित ऑल इंडिया आइपीएससी स्क्वॉश स्पर्धा का सफर अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है। एमरल्ड हाइट्स स्कूल में आयोजित टूर्नामेंट में विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ियों ने कोर्ट पर अपने तेज तर्रार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। राउ स्थित एमरल्ड हाइट्स स्कूल परिसर में आयोजित स्पर्धा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के छह कोर्ट पर मुकाबले खेले जा रहे हैं। अंडर-14 बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में अजमेर के मेयो कॉलेज का सामना डीपीएस आरकेपुरम टीम से होगा।
