628 किसानों को बीमा राशि से वंचित रखना गलत–बबलू जाधव
आज तक उन्हें उनकी बीमा राशि का भुगतान नहीं किया गया है। यह केवल किसानों के साथ अन्याय नहीं, बल्कि न्यायालयों एवं उपभोक्ता आयोगों के आदेशों की खुली अवमानना है। भारतीय किसान एवं मजदूर सेना के प्रदेश अध्यक्ष बबलू जाधव ने कहा कि इंदौर प्रीमियर को- ऑपरेटिव (आईपीसी) बैंक के अधिकारियों की लापरवाही और गलत प्रविष्टियों के कारण सैकड़ों किसान वर्षों से मानसिक, आर्थिक और सामाजिक पीड़ा झेल रहे हैं।
बार-बार आदेश, शिकायतें, जनसुनवाई, धरना-प्रदर्शन और कानूनी निर्णय होने के बाद भी किसानों को उनका हक नहीं मिलना प्रशासनिक विफलता का सबसे बड़ा उदाहरण है। उक्त पूर्ण जानकारी बबलू जाधव ने दी।
