मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्याक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया

शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय इंदौर के प्राचार्य डॉ. बी.डी. श्रीवास्तव ने प्रवेश संबंधी जानकारी से अवगत कराया कि राज्य शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्याक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित है। बीए, बीकाम, बीएससी, बी.एच.एससी. एमए, एम.काम, एमएससी, एमएचएससी ड्राइंग, म्यूजिक, कत्थक में प्रवेश उपलब्ध है जो 31 जुलाई से पूर्व उच्च शिक्षा विभाग के ऑनलाइन पोर्टल पर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर अपने प्रवेश की पुष्टि करना होगी।