आईटीआई में लगेगा ‘युवा संगम’ रोजगार मेला
जिला रोजगार कार्यालय द्वारा 3 अगस्त को एक दिवसीय ‘युवा संगम’ रोजगार मेले का आयोजन औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परदेशीपुरा में प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। मेले में युवाओं को रोजगार के साथ-साथ स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने हेतु त्रण प्रक्रिया एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी भी दी जाएगी। अधिकारी पी. एस. मंडलोई ने बताया कि मेले में अनेक प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी। इन कंपनियों द्वारा 300 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।
