बिजली कंपनी द्वारा नियुक्त लाइनमैन अब 62 वर्ष तक देंगे सेवाएं
मध्यप्रदेश विद्युत मंडल की तरह अब बिजली वितरण कंपनी द्वारा नियुक्त लाइनमैन की सेवानिवृत्त आयु 62 वर्ष कर दी गई हैं। कंपनी के गठन के पश्चात लाइन कार्मिकों की सेवानिवृत्ति आयु 55 वर्ष नियत होने से इसे बढ़ाने की लंबे समय से मांग की जा रही थी। राज्य शासन ऊर्जा विभाग द्वारा इस संबंध में मंजूरी देने के बाद मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर ने इस संबंध में कल विधिवत आदेश जारी कर दिया।
कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक प्रकाश सिंह चौहान ने बताया कि नए आदेश से कंपनी के पंद्रह जिलों में पदस्थ लाइनमैन जो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी कहलाते हैं।
