उपभोक्ता फोरम ने 88 शिकायतों का निराकरण किया
केंद्ऱीय विद्युत प्राधिकरण, मप्र विद्युत नियामक आयोग के आदेशानुसार मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी स्तर पर विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम कार्यरत हैं। पिछले एक वर्ष में कंपनी स्तर की इस फोरम ने उपभोक्ताओं की 88 शिकायतों का निराकरण किया हैं। कंपनी स्तर की इस फोरम की इंदौर, उज्जैन समेत अन्य स्थानों पर अध्यक्ष अश्विन परवाल, सदस्य नंदा पेंडसे, दीपक श्रीवास्तव की मौजूदगी में सुनवाई बैठकें आयोजित होती है।
कंपनी स्तर पर फोरम ने मीटर संबंधी, बिजली बिल, नए कनेक्शन, एक ही परिसर एवं परिवार में नए कनेक्शन की मांग इत्यादि मामलों में सुनवाई कर निर्णय सुनाए हैं।
