आज कई स्थानों पर राजस्व शिविर
कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में आमजन की राजस्व संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए आयोजित किए जा रहे राजस्व जनकल्याण शिविरों की श्रृंखला में आज जिले के पांच राजस्व निरीक्षक वृत्तों में शिविर आयोजित किए जा रहे है। इन शिविरों में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती, नक्शा-खसरा संबंधी प्रकरणों सहित अन्य राजस्व मामलों का मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है। शिविरों में जूनी इंदौर तहसील के वृत्त-1 लसूडिया मोरी, कनाडिया तहसील के वृत्त-2 बिसनखेड़ा, राऊ तहसील के वृत्त-1 रिजलाय तथा देपालपुर तहसील के वृत्त-3 रंगवासा शामिल हैं।
