मूसाखेड़ी सांदीपनि स्कूल में पेवर ब्लॉक लगाकर होंगे सौंदर्यकरण के कार्य
विधानसभा 5 के वार्ड क्रमांक 52 के अंतर्गत आने वाले मूसाखेड़ी शासकीय विद्यालय (सांदीपनि स्कूल) में मैदान के खाली हिस्से में अब बारिश में कीचड़ और गंदगी की समस्या और शिकायत को दूर करने के लिए अगले माह बेहद जल्द क्षेत्रीय पार्षद सावित्री सुदामा चौधरी द्वारा आकर्षक नए पेवर ब्लॉक लगाने के साथ सौंदर्यकरण के कार्य का शुभारंभ किया जाएगा। स्कूल के बच्चों को खेल के मैदान और स्कूल परिसर के बाहरी हिस्से में बारिश के दौरान कीचड़ और गंदगी से भी मुक्ति मिलेगी।
साथ ही विद्यालय के शेष बचे बाहरी हिस्से में खूबसूरती के लिए आसपास चारों तरफ हरियाली के लिए सैकड़ों पेड़ पौधे भी लगाने की तैयारी है। जिसको लेकर जल्द काम शुरू किया जाएगा। इसके अलावा शासकीय विद्यालय परिसर में सौंदर्यकरण को लेकर ब्लॉक लगाने सहित अन्य कार्य भी किए जाएंगे।
