सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

अमेरिका से आई ब्रह्मकुमारी हंसा बहन

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के अमेरिका स्थित टेक्सास में ध्यान केंद्रों की डायरेक्टर ब्रह्माकुमारी डॉक्टर हंसा रावल अपने दो दिवसीय प्रवास पर आज रात्रि अहमदाबाद से विमान द्वारा इंदौर आकर वे कल सुबह 7.30 बजे उज्जैन पहुंचकर संबोधन देगी। कल वे शाम 5 बजे से 8 बजे तक ज्ञानशिखर ओम शांति भवन न्यू पलासिया में उद्बोधन देगी। 31 जुलाई को सुबह 7 से 9 बजे तक ब्रह्माकुमारी के सदस्यों को लाभान्वित करेगी। हेमलता बहन ने उक्त जानकारी दी।