सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

‘गुरुगुण स्पर्शना’ आयोजन में शामिल हुए गुरु भक्त

श्री गुरु राज जयन्तसेन आराधना मण्डपम्, केशरी वाटिका, एयरपोर्ट रोड पर आज सुबह से गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अन्तर्गत ‘गुरुगुण स्पर्शना’ आयोजन किया गया। बडी संख्या में इन्दौर के अलावा बाहर से भी गुरु भक्त शामिल हुए। आचार्य नित्यसेनसूरीश्वर म.सा. श्रमण-श्रवणी वृंद की निश्रा में कार्यक्रम सम्पन्न हुए।

गायक मोन्टू शाह सूरत ने गुरु महिमा पर प्रस्तुति दी। राजेश जैन युवा ने बताया कि आज सुबह से आचार्य नित्यसेनसूरीश्वर म.सा. का श्रद्धालुओं को आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। राजेश – प्रिया जैन युवा, अनिल सकलेचा, दिनेश मेहता, नरेंद्र सुराणा, दिनेश–किरण, अंकित–पायल, त्रिशा–टीवान मेहता परिवार सहित अन्य मौजूद थे।