दलालबाग में आज दोपहर गुरु भक्त रहेंगे मौजूद
रात्रि में भजन संध्या कल मंगल कलश स्थापना
न.प्र.)। सकल दिगम्बर जैन धर्म प्रभावना समिति के तत्वावधान में दलाल बाग के सत्संग सभा मंडप में आज दोपहर राष्ट्र संत सुधा सागरम.सा. की मौजूदगी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव होगा। आज रात्रि में भजन संध्या होगी और कल मंगल कलश स्थापना का आयोजन किया जाएगा।
हर आयोजन में बडी संख्या में जैन समाजजन मौजूुद रहेंगे। इन्दौर के अलावा बाहर से भी जैन समाजजन बडी संख्या में इन्दौर आए हुए है। संत के प्रवचन भी हुए। मनीष गोधा, हर्ष जैन, नवीन गोधा, अशोक डोसी, प्रिंसपाल टोंग्या, आकाश कोयला ने देशभर से आए साधकों की अगवानी की।
