शिक्षकों और शोधार्थियों ने सीखे आधुनिक रिसर्च के गुर
आईपीएस अकादमी के वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित एक सप्ताही फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का समापन हुआ। इनोवेटिव रिसर्च मेथड्स, सिनॉप्सिस डेवलपमेंट, एसपीएसएस एप्लीकेशन और एकेडमिक राइटिंग' विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम ने शिक्षकों और शोधार्थियों को आधुनिक शोध तकनीकों, डेटा विश्लेषण, अकादमिक लेखन और शोध प्रस्ताव तैयार करने की व्यावहारिक समझ प्रदान की। योगेन्द्र जैन, निशित जैन, निधि जैन, डॉ. विनिता पाराशर, डॉ. अर्चना द्विवेदी, डॉ. वैभव शर्मा, डॉ. मिनाक्षी पाराशर, डॉ. प्रियंका कौर चावला, डॉ. संदीप वर्मा, डॉ दुर्गेश मिश्रा सहित अन्य ने अपनी भूमिका निभाई।
