सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

रफ्तार में दौड़ रही कार ने गाय को कुचला, मौत

इंदौर। देहात थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार में दौड़ रही कार ने सड़क किनारे बैठी गाय को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खंडवा से इंदौर की तरफ तेज गति से आ रही कार क्रमांक एमपी-09 बीके-8153 ने सड़क किनारे बैठी एक गाय को कुचल दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया। फरियादी दुर्गा निवासी तलाई नाका की शिकायत पर सिमरोल पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।