युवा 2 किलोमीटर दौड़े, नशा नहीं करने की शपथ ली
गांधीनगर में सुपर कारिडोर के समीप काफी संख्या में युवा एकत्र हुए। हाथ में नशा मुक्ति की तख्तियां लेकर नशा मुक्ति अभियान चलाने एवं स्वयं नशा नहीं करने तथा परिवार को नशे से बचने की शपथ लेकर मैराथन दौड़ पर निकल पड़े। मैराथन 2 किलोमीटर दौड़ गांधीनगर खेड़ापति हनुमान मंदिर से गोमटगिरि गौशाला तक व्यसनमुक्त जिला समिति द्वारा आयोजित की गई।
विकास मेडतवाल, राकेश शर्मा, रजत नागदा, शक्तिनाथ गुप्ता, भूरासिंह दायमा, विकास भोडंवे, पंडित अमित तिवारी, कैलाश पिछोलिया, चंदू यादव, प्रकाश शाही, कन्नू मिश्रा, कमलेश त्रिपाठी, कमल शर्मा, गिरजेश तिवारी, राजेश सिसौदिया, राहुल नामदेव, डॉ दिनेश चौधरी, कैलाश नामदेव, केवल राम मालवीय, वासुदेव नकुम, नितिन सांखला मौजूद थे। थाना प्रभारी अनिल यादव ने भी अपनी भूमिका निभाई। वरिष्ठ नागरिक भी शामिल हुए।
