सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

धरना दे रहे सिरसिया की तबीयत बिगड़ी

विगत दिनों से वाल्मीकि सेना के इंजीनियर संतोष कल्याणे के नेतृत्व में निगम के सफाई कर्मचारी को नियमित करने के लिए धरना प्रदर्शन गांधी प्रतिमा रीगल तिराहे के समीप किया जा रहा है। कल धरना पर बैठे चंदूलाल सिरसिया का स्वास्थ्य बिगड गया और उन्हें एमवाय अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। इधर कल इंजीनियर संतोष कल्याणे दोपहर में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के घर साथियों के साथ पहुंचकर पूछेंगे कि वाल्मीकि समाज का गुनाह क्या है?