सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

जेल रोड के खतरनाक मकान पर एक पंजे में गिरा ढेर मलबा

आगे दुकान खाली होती रही और पीछे केबल देरी करती रही

नगर निगम की टीम आज खतरनाक मकान तोड़ने के अभियान में सुबह जेल रोड पहुंची और जेसीबी ने जैसे ही इस खतरनाक मकान को पंजा टकराया वैसे ही बड़ा मलबा नीचे जा गिरा और इस मकान पर लगी केबल भी हवा में लटक गई, जिससे जेसीबी को दिक्कत आ रही थी और काम रोका गया। आगे की ओर दुकानदार ने दुकान खाली करने का समय लिया, जिससे भी खतरनाक मकान को हटाने में समाचार लिखे जाने तक दिक्कत आ रही थी, थोड़ी देर बाद खतरनाक हिस्से को हटा दिया जाएगा ऐसा भवन अधिकारी ने बताया।