सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

क्लस्टर के टेबल टेनिस में नेहल का अच्छा प्रदर्शन

सीहोर स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर टेबल टेनिस प्रतियोगिता में इन्दौर की छात्रा नेहल नाहर ने अंडर-14 में बालिका टीम के अन्तर्गत अच्छा प्रदर्शन करते हुए चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया। नेहल ने स्कूल की तरफ से खेलते हुए अपनी जगह द्वितीय स्थान पर बनाई। म.प्र. की टीम को चैम्पियन बनाने में सहयोग भी किया। अब नेहल नाहर आगामी सीबीएसई नेशनल टेबल टेनिस चैंपियनशिप में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी।