सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

सिर्फ 15 साल 121 दिन की उम्र में किया बड़ा कारनामा

हरारे। भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए तीसरे और अंतिम टी-20 मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो रहे 15 साल के आक्रामक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे, जिन्होंने 49 गेंदों पर 81 रनों की तूफानी पारी खेली।

मैच में अपनी धमाकेदार पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यही नहीं, पूरी सीरीज में 3 मैचों के दौरान सबसे ज्यादा 151 रन बनाने के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से भी नवाजा गया। अपनी पहली पूरी अंतरराष्ट्रीय सीरीज में यह दोहरा खिताब जीतने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद खुलकर बात की।

बता दें कि वैभव किसी भी फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महान सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। मैच के बाद जब वैभव से उनकी इस यादगार उपलब्धि और प्रदर्शन के बारे में सवाल पूछे गए, तो उन्होंने कहा कि हराने पहुंचने के बाद पिछले दो-तीन दिनों का अनुभव बहुत ही शानदार रहा।

उन्होंने यहां अंडर-19 विश्व कप भी खेला था, इसलिए उन्हें इस मैदान पर खेलने में बहुत मजा आता है। कप्तान, कोच और पूरी टीम ने उन पर भरोसा जताया और खुलकर खेलने की आजादी दी, जिससे वे बेहद खुश हैं।