खाली जगह पर चार दीवारी से सुरक्षा इंतजाम
विधानसभा 2 के अंतर्गत योजना 78 में स्थित ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर के सामने लंबे समय से खुली पड़ी शासकीय भूमि पर अब निगम सुरक्षा व्यवस्था मजबूत और पुख्ता करने के लिए चार दिवारी का निर्माण करेगा। यही नहीं इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ यहां का काम लेने वाले ठेकेदार को सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए चार दिवारी के साथ कांटेदार तार लगाकर बीम बिछाकर कब्जे रोकने के लिए फुटपाथ का निर्माण भी करना है। जिसके तहत शेष खाली भूमि पर फुटपाथ निर्माण के लिए आकर्षक ब्लॉक भी लगाए जाएंगे।
खास बात यह है कि निगम द्वारा क्षेत्र के रहवासियों की मांग पर योजना क्रमांक 78 के अंतर्गत सालों से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के सामने खाली पड़ी शेष भूमि पर अवैध कब्जे रोकने के लिए भूमि के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था के अंतर्गत मजबूत चार दिवारी के साथ कांटेदार लोहे के तार लगाकर फुटपाथ का निर्माण भी किया जाएगा। जिसके तहत सुरक्षा व्यवस्था के बाद आकर्षक ब्लॉक लगाकर फुटपाथ भी तैयार होंगे। जिसका लाभ आने वाले दिनों मैं आसपास के रहवासियों को मिलेगा।
जिसको लेकर निगम द्वारा हाल ही में निविदा भी जारी कर दी गई है। जिसके तहत लाखों रुपए खर्च कर काम करना है सबसे पहले सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करेगा उसके बाद क्षेत्र के रहवासियों के जनउपयोग के हिसाब से क्षेत्र की आवश्यकता के अनुसार खुली भूमि का उचित उपयोग करेगा।
