ग़ौड़ बावीसा ब्राह्मण समाज के चुनाव
अ.भा. बावीसा ब्राह्मण समाज संगठन की केन्द्रीय प्रतिनिधि सभा में आद्य गौड़ बावीसा ब्राह्मण समाज के चुनाव देवास में किए गए। इन्दौर के मानवेन्द्र त्रिवेदी अध्यक्ष और महामंत्री धर्मेन्द्र शास्त्री भोपाल के बनाए गए। उपाध्यक्ष सुनील शुक्ला धार, योगेश व्यास देवास, कोषाध्यक्ष शशिभूषण पण्डित हरदा, केन्द्रीय संयुक्त सचिव महेन्द्र दुबे खंडवा, नरेश दीक्षित, प्रमोद पांडे देवास, नरेन्द्र शुक्ला सिराली, पुरुषोत्तम शर्मा इन्दौर बनाए गए। चुनाव अधिकारी चंद्रकांत शुक्ला हरदा थे।
