एमआईसी सदस्य ने दिए अनुकम्पा नियुक्ति पत्र
एमआईसी सदस्य नंदकिशोर पहाडिया ने बताया कि नगर निगम द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों के अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों का शासन के निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप त्वरित निराकरण किया जा रहा है, जिससे दिवंगत कर्मचारियों के आश्रित परिवारों को समय पर रोजगार उपलब्ध हो सके और उन्हें आर्थिक संबल मिल सके। इसी क्रम में कल नगर निगम मुख्यालय स्थित सामान्य प्रशासन विभाग के प्राप्त होगी। कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सामान्य प्रशासन प्रभारी नंदकिशोर पहाड़िया द्वारा इलियास पिता स्व. मुन्ना खाँ को स्वच्छता पर्यवेक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति का आदेश पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर नियुक्ति आदेश प्राप्त करने के बाद इलियास एवं उनके परिवारजनों ने नगर निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समयबद्ध तरीके से अनुकंपा नियुक्ति मिलने से परिवार को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा
