सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

गौरी और प्रियल को रजत पदक

इंदौर। गौरी वशिष्ठ और प्रियल जोशी के जोरदार प्रदर्शन की मदद से गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल ने सीबीएसइ क्लस्टर बैडमिंटन स्पर्धा में रजत पदक जीता। स्पर्धा में सीबीएसई से संबद्ध विद्यालयों की टीमों ने हिस्सेदारी की। स्कूल के निदेशक गोपाल अग्रवाल ने बताया कि स्पर्धा के अंडर-19 बालिका वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल टीम ने बुरहानपुर के मार्को विजन एकेडमी की टीम को 2-0 से हराया।

फिर क्वार्टर फाइनल मैच में जीआइएस टीम ने सेंट जान सीनियर सेकंडरी स्कूल दमोह की टीम को 2-0 से हराते हुए अपने कदम आगे बढ़ाए। स्पर्धा के फाइनल में गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल की टक्कर भोपाल के कार्मल कांवेंट स्कूल से हुई। गोल्डन इंटरनेशनल स्कूल को कांटे के मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। पहले एकल में आदित्या शर्मा ने गौरी वशिष्ठ को 15-9, 15-10 से पराजित किया।