सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

आदित्य, विजय, रुद्राक्ष, खुशी बेस्ट बॉक्सर बने

इंदौर। नेहरू स्टेडियम स्थित बॉक्सिंग रिंग में 4थी अंतर संभागीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुंभारम्भ विधायक गोलू शुक्ला के द्वारा किया गया। विशेष अतिथि दीपेंद्र सिंह सोलंकी और रितेश वीरांग थे।

इंदौर के बॉक्सर भव्य चौधरी ने आयरलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त कर इंदौर का नाम गौरवान्वित किया। विधायक शुक्ला ने भव्य का स्वागत करते हुए रजत पदक पहनाकर कर स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में 200 से अधिक गर्ल्स - बॉयज बॉक्सरो में भाग लिया इस प्रतियोगिता में क्लब क्लास, सब जूनियर, जूनियर, यूथ क्लास और सीनियर क्लास के खिलाड़ी में भाग लिया इस प्रतियोगिता के निर्णायक थे, एनआईएस कोच नर्मदा कश्यप, आयुष, मोहित तिवारी, लोकेश केसरवानी, महेश भमदरे, सागर विश्वकर्मा, सेमसन डीसूजा, अर्पिता आदी थे। प्रतियोगिता का संचालन मोहन सिंह राठौर ने किया आभार नर्मदा कश्यप ने माना।