होटल मैनेजमेंट करियर अवसर
पर्यटन विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं केटरिंग टेक्नोलॉजी परिषद, नोएडा से संबद्ध राज्य होटल प्रबंधन संस्थान, इंदौर द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए विशेष प्रवेश अभियान प्रारंभ किया गया है। एम.पी.एस.टी.डी.सी. छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत पात्र विद्यार्थियों को होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा पाठ्याक्रम में प्रवेश का अवसर प्रदान किया जा रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों को होटल मैनेजमेंट की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे आर्थिक कारणों से किसी भी विद्यार्थी की शिक्षा प्रभावित न हो।
बताया गया कि डेढ़ वर्षीय डिप्लोमा पाठ्याक्रम में फूड प्रोडक्शन, फूड एंड बेवरेज सर्विस, प्रंट ऑफिस तथा बेकरी एंड कन्फेक्शनरी जैसे विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पात्र विद्यार्थियों को शासन की ओर से निःशुल्क यूनिफॉर्म सहित अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रवेश के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10±2 उत्तीर्ण निर्धारित है।
यह विशेष प्रवेश अभियान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों के लिए है। संस्थान ने बताया है कि सीमित सीटें उपलब्ध हैं, इसलिए इच्छुक विद्यार्थी शीघ्र आवेदन करें।
