पर्जन्य सूक्त पाठ के साथ सामूहिक प्रार्थना अनुष्ठान
मालवमंथन द्वारा देवी अहिल्या वेद विद्यालय, मानव सेवा ट्रस्ट रेवती रेंज में मानसून की अनुकूलता एवं आने वाले दिनों में पर्याप्त वर्षा की मंगलकामना के लिए पर्जन्य सूक्त अनुष्ठान एवं सामूहिक प्रार्थना का आयोजन किया गया। बटुक ब्राह्मणों द्वारा पर्जन्य सूक्त का सामूहिक पाठ किया गया। वहीं मानव सेवा ट्रस्ट के बच्चों द्वारा पर्याप्त वर्षा एवं जनकल्याण के लिए सामूहिक प्रार्थना की गई। स्वप्निल व्यास, द्वारका मालवीय, शुभम सुक्त, हिमांशु गोयल, जितेन्द्र शर्मा मौजूद थे।
