सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न के अवैध संग्रहण पर कार्रवाई
जिला आपूर्ति नियंत्रक एम.एल. मारू ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के खाद्यान्न के अवैध संग्रहण, भंडारण एवं क्रय-विक्रय करने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध थाना गांधी नगर में कार्रवाई करवाई। वाहन क्रमांक एमपी 09 डीडी 9156 की जांच के दौरान 80 कट्टे गेहूं और चावल अवैध रूप से संग्रहित पाए गए। 60 कट्टों में 29.30 क्विंटल गेहूं तथा 20 कट्टों में 9.75 क्विंटल फोर्टिफाइड चावल बरामद हुआ।
वाहन चालक मोहम्मद अली पिता जाकिर हुसैन से पूछताछ की गई तो खाद्यान्न रामजीप्रसाद गुप्ता निवासी लक्ष्मणपुरा का बताया गया। इसी के बाद रामजी प्रसाद गुप्ता, वाहन चालक मोहम्मद अली, वाहन मालिक जाकिर हुसैन के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करवाया।
