स्कूल बस पर गिरा पेड़ बच्ची की मौत, 4 घायल
असम में 41 मरे, 100 फंसे
भारी बारिश के कारण मंगलुरु के बंटवाल तालुक में चलती स्कूल बस पर एक विशाल पेड़ गिरने से छह साल की छात्रा की मौत हो गई, जबकि चार अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर असम में बाढ़ के कारण 10 लोगों की मौत हो गई, जिससे मौत का आंकड़ा 41 हो गया। यहां 100 लोग अभी भी बाढ़ में फंसकर लापता हैं। कई गांव भी डूबे हुए हैं। भोपाल में बारिश से एक मकान का हिस्सा गिर गया।
