अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण समिति की बैठक
अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम की जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति की तृतीय त्रैमासिक बैठक कलेक्टर शिवम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जनवरी 2026 से जुलाई 2026 की अवधि में अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के 157 पीड़ितों को विभिन्न प्रकरणों में राहत योजना के तहत कुल 2 करोड़ 82 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कलेक्टर श्री शिवम वर्मा ने पुलिस विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत पात्र किसी भी पीड़ित को राहत योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाए।
उन्होंने आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जिन पीड़ितों के अनुसूचित जाति अथवा अनुसूचित जनजाति के जाति प्रमाण-पत्र अभी तक नहीं बने हैं, उनकी जानकारी समय-सीमा (टीएल) की साप्ताहिक बैठक में प्रस्तुत की जाए, ताकि संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर प्रमाण-पत्र जारी कराए जा सकें। बैठक में अधिकारी नीरज पाराशर, अशासकीय सदस्य प्रिंसपाल टोंग्या, रमाकांत गुप्ता, पप्पू बैरवा भी मौजूद थे। संजय वर्मा, पुष्पेन्द्र सिंह ने पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन दिया। संजय अठवाल ने आभार माना।
