सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

एक तरफ आर्टिस्ट का हुनर दूसरी तरफ फैशन शो

मॉल में तीन दिवसीय नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप का समापन हुआ। मेकअप, स्किन और नेल आर्ट से जुड़ी प्रतियोगिताओं में देशभर से आए प्रतिभागियों ने अपनी तकनीकी दक्षता और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं, इंटरैक्टिव सेशन्स और फैशन शो के जरिए ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री के नए ट्रेंड्स देखने को मिले।

चैम्पियनशिप के तीसरे दिन ब्राइडल मेकअप, रेड कार्पेट लुक, रैंप मेकअप, फैंटेसी मेकअप और बॉडी पेंटिंग जैसी विभिन्न कैटेगरी में लाइव प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नेल आर्ट के लिए आयोजित नेलथॉन भी आकर्षण का केंद्र रहा। इसमें प्रतिभागियों ने आधुनिक नेल आर्ट डिजाइंस और नई तकनीकों का प्रदर्शन किया।

देशभर से आए मेकअप आर्टिस्ट्स और स्किन एक्सपर्ट्स ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। दूसरी तरफ फैशन शो का आयोजन भी किया गया।

टैग