1.82 लाख से ज्यादा नए बिजली कनेक्शन दिए
मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा पिछले बारह माह के दौरान 1.82 लाख से अधिक नए बिजली कनेक्शन जारी किए गए है। यह पिछले वर्ष से दस हजार ज्यादा है। कंपनी के प्रबंध निदेशक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि इंदौर राजस्व संभाग में करीब 1.10 लाख कनेक्शन जारी हुए है।
इंदौर जिले में 55 हजार से अधिक कनेक्शन जारी हुए है। उज्जैन जिले में 16600 कनेक्शन जारी हुए हैं। रतलाम जिले में 11600 कनेक्शन प्रदान किए गए हैं। देवास जिले में 10110 कनेक्शन जारी किए गए हैं। ये कनेक्शन मांग के अनुरूप ऑन लाइन एवं ऑफ लाइन दोनों प्रकार से जारी किए गए हैं।
उपभोक्ता रजिस्ट्री समेत अन्य वैध दस्तावेज अटैच कर व निर्धारित शुल्क का ऑन लाइन भुगतान कर ऑन लाइन नए सर्विस कनेक्शन भी प्राप्त कर सकता है।
