स्कूल में नुक्कड़ नाटक से संदेश
न.प्र.)। राष्ट्रीय ध्वज दिवस के उपलक्ष्य में देहली इंटरनेशनल स्कूल में ‘नशे से दूरी हैं जरूरी 2.0’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, तिरंगे के सम्मान तथा नशामुक्त समाज के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक से हुआ, जिसमें नशे के दुष्परिणामों एवं उससे दूर रहने का सशक्त संदेश दिया गया। अतिथि पुलिस अधिकारी संध्या राय थी जिन्होने नशा जागरूकता पर सार्थक संदेश दिया। मार्गदर्शक इनायत हुसैन कुरैशी ने विद्यार्थियों को संदेश देते हुए ध्वज की गरिमा बनाए रखने की अपील की। प्राचार्य श्रुति चिंचवडकर ने अपनी भूमिका निभाई।
