विद्यार्थियों को अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण
हिन्द रक्षक संगठन द्वारा मध्य प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री ब्रह्मलीन लक्ष्मण सिंह गौड़ की स्मृति में लगातार अलग-अलग स्कूलों के विद्यार्थियों को अभ्यास पुस्तिकाओं का वितरण किया जा रहा है। स्वामी प्रीतमदास सभागृह सिंधी कालोनी में विद्यार्थियों को कापी वितरण का आयोजन किया गया। एकलव्यसिंह गौड, संत माधवदास उदासी, निखिल उदासी, राजेन्द्र सचदेव, हरीश डावानी, श्यामलाल धनवानी, भागचंद पुरस्वानी, डॉ. एच वाधवानी, खेमचंद शादीजा, जीतू चेलानी, ज्ञान कटारिया, मनीष रीझवानी सनी बलानी, राजेश तलरेजा, महेश दलवानी, चंदा खत्री, रिया मोटवानी, हिना शर्मा, जय खुबानी सहित अन्य मौजूद थे।
